Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बच्चे के गले में फंसी मछली, ऑपरेशन कर निकाली गई

Bilaspur

Bilaspur

Bilaspur : बिलासपुर में एक 12 वर्षीय बच्चे के गले में तालाब में नहाते समय मछली फंस गई थी। मछली के गले में फंसने से बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

बच्चे का नाम समीर सिंह है और वह जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र के करूमहु गांव का रहने वाला है। शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय उसके मुंह में 7 से 8 सेंटीमीटर की मछली गले में जा फंसी।

मछली के गले में फंसने से समीर को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन उसे अकलतरा CHC ले गए, लेकिन वहां के डॉक्टर गले में फंसी मछली को निकालने में नाकाम रहे। इसके बाद उसे बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर समीर के गले से मछली को बाहर निकाला। ऑपरेशन सफल रहा और समीर की हालत अब स्थिर है।

Exit mobile version