बिलासपुर: जिले में एक शातिर ठग ने मातृ वंदन योजना का पैसा दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से करीब 88 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को सिम्स अस्पताल का डॉक्टर बताकर बैंक डिटेल्स हासिल की और खातों से ऑनलाइन रकम निकाल ली।
जानकारी के अनुसार, भेड़ीमुड़ा गांव की मितानीन कार्यकर्ता महिलाओं को फोन कर ठग ने योजना की राशि दिलाने का भरोसा दिया और खाते में पहले पैसे जमा कराने को कहा। जैसे ही महिलाओं ने रकम डाली, ठग ने उनके खातों से पैसे ट्रांसफर कर लिए।
एक अन्य मामले में पैन कार्ड लिंक कराने के नाम पर भी महिला के खाते से पैसे निकाले गए। वहीं आकांक्षा कश्यप के खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 80 हजार रुपये पार कर दिए गए।
घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गांव में इस ठगी से दहशत का माहौल है।

