Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

ड्रोन से निगरानी: बिलासपुर में नशे के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी शुरू की है। इसी तहत सिरगिट्टी क्षेत्र में रातभर चली कार्रवाई में ड्रोन से नशे के अड्डों की पहचान कर 10 युवकों को नशा करते हुए पकड़ा गया।

सीएसपी निमितेश सिंह और सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट के नेतृत्व में चुचुहियापारा, तिफरा और सिरगिट्टी के संवेदनशील इलाकों में दबिश दी गई। पकड़े गए नशेड़ियों को सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक कराई गई और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी तकनीक की मदद से जारी रहेगा।

Exit mobile version