Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिलासपुर में प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने लगाए धर्मांतरण के आरोप

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित लायंस क्लब भवन के पास आयोजित एक प्रार्थना सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने सभा की आड़ में कथित धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि लोगों को बीमारी ठीक करने, बच्चों के स्कूल में प्रवेश, नशा छुड़ाने समेत अन्य प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version