Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिलासपुर रेल हादसे में 12वीं मौत: छात्रा महविश ने तोड़ा दम, दोनों पैर कुचले, कॉलर बोन-पसली की 4 हड्डियां टूटीं

बिलासपुर: 4 नवंबर को गतोरा-लालखदान रेलवे स्टेशन के पास हुए भयावह रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। गेवरा रोड-बिलासपुर MEMU पैसेंजर ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकराई, जिसमें लोको पायलट विद्यासागर सहित 11 की मौत हो चुकी थी। अब डीपी विप्र कॉलेज की बीएससी गणित छात्रा महविश परवीन (जांजगीर) ने इलाज के 8वें दिन दम तोड़ दिया।

महविश अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल हो जांजगीर गई थीं। 4 नवंबर को कोरबा-बिलासपुर MEMU से लौट रही थीं। टक्कर इतनी जोरदार कि महविश के दोनों पैर कुचल गए, कॉलर बोन व पसली की 4 हड्डियां टूट गईं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने अपोलो रेफर किया। एक सप्ताह से वेंटिलेटर पर थीं, लेकिन मल्टीपल फ्रैक्चर व आंतरिक चोटों से जूझते हुए मंगलवार रात अंतिम सांस लीं।

परिवार शोकाकुल। कॉलेज प्रबंधन व दोस्तों ने श्रद्धांजलि दी। रेलवे ने मृतकों को 10 लाख, गंभीर घायलों को 5 लाख मुआवजा घोषित किया। राज्य सरकार ने 5 लाख अतिरिक्त। CRS जांच जारी, AILRSA ने लोको पायलट पर दोषारोपण को काल्पनिक बताया।

Exit mobile version