Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिलासपुर: स्कूल प्राचार्य और शिक्षिका पर दुर्व्यवहार के आरोप, विद्यार्थियों ने कलेक्टर-डीईओ से की शिकायत

बिलासपुर। मल्हार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने प्राचार्य और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की है। विद्यार्थियों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को अलग-अलग आवेदन सौंपकर कथित अभद्रता, धमकी और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

शिकायत में रेडक्रॉस से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं कराने का मुद्दा भी उठाया गया है। विद्यार्थियों ने एक शिक्षिका पर कक्षा में सवाल पूछने पर डांटने, भेदभाव करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। वहीं, प्राचार्य पर बातचीत के दौरान गाली-गलौज करने और शिकायतों के बावजूद व्यवहार में सुधार नहीं लाने की बात कही गई है।

विद्यार्थियों ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और स्कूल में सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।

Exit mobile version