रायपुर। बिलासपुर के गटौरा-लालखदान रेलवे ट्रैक पर हुई MEMU पैसेंजर और मालगाड़ी की भयानक टक्कर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम ने X पर लिखा, “यह हादसा अत्यंत दुखद। दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि, परिजनों के साथ खड़े हैं।”
आर्थिक सहायता:
• मृतकों के परिजनों: 5 लाख रुपये प्रति परिवार।
• गंभीर घायल: 50 हजार रुपये।
• सामान्य घायल: 10 हजार रुपये।
सीएम ने अधिकारियों को त्वरित राहत, बेहतर इलाज और जांच के निर्देश दिए। डिप्टी CM अरुण साव मौके पर पहुंचे, रेस्क्यू की निगरानी की।

