SECL कार्यालय के सामने ग्रामीणों का धरना जारी, रोजगार नहीं मिलने का आरोप

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सराईपाली के ग्रामीण SECL कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि SECL ने भू स्थापितों को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन अब तक प्रभावितों को रोजगार नहीं दिया गया है। ग्रामीण वादाखिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, SECL ने अपनी खदानों के लिए जमीन अधिग्रहित की थी। जिसके बदले में ग्रामीणों को रोजगार देने का वादा किया गया था। लेकिन अब तक एक भी ग्रामीण को नौकरी नहीं मिली है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।

ग्रामीण SECL कार्यालय के सामने पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने नौकरी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

You May Also Like

More From Author