Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

भाजपा सहयोग केंद्र फिर होगा शुरू, 3 से 7 अगस्त तक मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याएं

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र का संचालन किया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री प्रतिदिन दोपहर 3 से 5 बजे तक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके निराकरण के लिए पहल करेंगे।

सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने के अनुसार, सुनवाई के लिए दोपहर 2 से 3 बजे तक पंजीयन कराना होगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 3 अगस्त को गुरु खुशवंत साहेब, 4 अगस्त को श्याम बिहारी जायसवाल, 5 अगस्त को गजेंद्र यादव, 6 अगस्त को टंकराम वर्मा और 7 अगस्त को रामविचार नेताम सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version