रायपुर निगम में भाजपा के भीतर घमासान, 6 पार्षदों ने ज़ोन अध्यक्ष को हटाने की उठाई मांग

रायपुर। रायपुर नगर निगम ज़ोन-10 में भाजपा के भीतर विवाद सामने आया है। ज़ोन के छह भाजपा पार्षदों ने ज़ोन अध्यक्ष सचिन मेघानी को पद से हटाने की मांग करते हुए महापौर मीनल चौबे और पार्टी नेताओं को लिखित शिकायत सौंपी है। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर वे ज़ोन कार्यालय में तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन करेंगे।

पार्षदों ने सचिन मेघानी पर अन्य वार्डों के मामलों में हस्तक्षेप, अवैध निर्माण को संरक्षण देने और निगम अधिकारियों पर दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि बोरियाकला के एक अवैध अस्पताल पर कार्रवाई रुकवाने को लेकर विवाद बढ़ा।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि शिकायत मिली है और मामले पर विचार किया जाएगा। वहीं सचिन मेघानी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वे संगठन के सामने अपना पक्ष रखेंगे।

You May Also Like

More From Author