Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सरकारी विमान विवाद पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। सरकारी विमान से बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लाए जाने को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा।

कांग्रेस के आरोपों के जवाब में पंकज झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी पुरानी खबरों के स्क्रीनशॉट साझा किए। उन्होंने लिखा कि सत्ता को कांग्रेस ने हमेशा अपनी खानदानी जायदाद समझा है और आज भी उसकी सामंती सोच खत्म नहीं हुई है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि करोड़ों लोगों की श्रद्धा के केंद्र संत को राजकीय विमान से लाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि सिगरेट मंगवाने और प्रेम पत्र विदेश भेजने के लिए सरकारी विमान का इस्तेमाल किया गया।

वहीं राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि सरकारी विमान से बीड़ी, सिगरेट और खैनी मंगवाई जा सकती है, लेकिन किसी संत को आमंत्रित नहीं किया जा सकता?

Exit mobile version