रायपुर। भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘सुशासन तिहार’ को मिल रहे जनसमर्थन से कांग्रेस में बेचैनी बढ़ गई है। उन्होंने इसे सरकार के पारदर्शी और जवाबदेह शासन का रिपोर्ट कार्ड बताया।
ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता हताशा में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उनके अनुसार, कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी हावी थी, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक बिना बाधा पहुंच रहा है।

