Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मधुमक्खी के हमले से भाजपा नेता की मौत, इलाके में शोक की लहर

बिश्रामपुर। छत्तीसगढ़ के बिश्रामपुर में मधुमक्खियों के हमले से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सुशांत विश्वास की मौत हो गई। हमले में गंभीर रूप से घायल विश्वास को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है, कि डॉ. विश्वास (45 वर्ष) कुमदा कॉलोनी निवासी थे और मेडिकल दुकान चलाते थे। शनिवार दोपहर वे दवा लेने निकले थे, तभी पुराना माइनस कॉलोनी के पास पीपल के पेड़ पर बसे मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां से अंबिकापुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

भाजपा नेता की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा और अंतिम संस्कार कुमदा कॉलोनी मुक्तिधाम में होगा।

Exit mobile version