रायपुर: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लेकर आज अहम बैठक होगी। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि पार्टी चुनाव के अलावा भी लगातार तैयारी करती है और कार्यकर्ताओं को इतिहास, कार्यपद्धति व कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर आयोजित होंगे।
वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विदेशी फंडिंग के खुलासे पर पांडेय ने कांग्रेस और भूपेश बघेल पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसे संगठनों पर कार्रवाई की है और धर्मांतरण रोकने के लिए कानून भी लाया गया है।
साथ ही AAP नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने पार्टी को “सिंहद्वार” बताते हुए स्वागत किया। टीएस सिंहदेव के पेट्रोल-डीजल बयान पर भी पलटवार करते हुए पांडेय ने कांग्रेस पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

