रायपुर। रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सुबह ब्रश नहीं करते हैं। अगर ब्रश करेंगे तो उनकी बोली में शुद्धता आएगी।
पुरंदर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की बात करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री उनके भी प्रधानमंत्री हैं। ऐसे में इस तरह की टिप्पणी करना दुखद है।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर विधायक ने कहा कि 14 अगस्त देश के लिए दुखद तारीख है। उन्होंने कहा कि स्वार्थी और असामाजिक तत्वों के कारण देश का विभाजन हुआ और विभाजन करने वाले आज खुद भी दुख भोग रहे हैं।

