सूरजपुर। प्रतापपुर की भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते का शराबबंदी को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यदि उनका बस चले तो पूरे विधानसभा क्षेत्र को शराब मुक्त कर दें।
विधायक ने कहा कि किसी पर शराब छोड़ने का दबाव नहीं बनाया जा सकता, लेकिन समाज और परिवार की भलाई के लिए लोगों को स्वयं नशे से दूरी बनानी चाहिए। उन्होंने नशामुक्त समाज को विकास और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव बताते हुए जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की।
शकुंतला पोर्ते के इस बयान के बाद प्रदेश में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है और उनके विचारों की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

