Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार, सांसद संतोष पांडेय ने जताई कड़ी आपत्ति

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी टिप्पणी को अभद्र और निंदनीय बताया है।

संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने बस्तर से जुड़े मामलों में विवादित निर्णय देने वाले बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें भाजपा नक्सल समर्थक गतिविधियों से जोड़कर देखती है।

भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी सेना की एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा चुके हैं। ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना जीवन देश सेवा को समर्पित किया है और उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है।

पांडेय ने कांग्रेस पर सेना और सुरक्षा बलों के मनोबल को प्रभावित करने वाली राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

Exit mobile version