रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश सिंह आज दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। उनके आगमन के साथ ही प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू होगा। वे मुंबई से दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे।
मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और शाम 6 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं बुधवार सुबह प्रदेश महामंत्रियों की बैठक तथा दोपहर में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक होगी।
इन बैठकों में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठकों में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

