भाजपा सहयोग केंद्र बना जनता की उम्मीद, 9 से 13 फरवरी तक मंत्री सुनेंगे समस्याएं

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केंद्र कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के लिए उम्मीद का केंद्र बनता जा रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्री लगातार यहां पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं और आवेदनों का त्वरित निराकरण कर रहे हैं।

सहयोग केंद्र में बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं, जहां मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के तहत 9 फरवरी को कृषि मंत्री रामविचार नेताम, 10 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, 11 फरवरी को गुरु खुशवंत साहेब, 12 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी और 13 फरवरी को वन मंत्री केदार कश्यप सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे।

भाजपा संगठन द्वारा शुरू किया गया यह केंद्र शासन और जनता के बीच सेतु बनकर कार्य कर रहा है।

You May Also Like

More From Author