Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सनातन और धर्मांतरण मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

रायपुर।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने सनातन विरोधी बयानों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ है, जबकि कांग्रेस सनातन धर्म के विरोध में खड़ी नजर आती है। चिमनानी ने कांग्रेस पर धर्मांतरण को संरक्षण देने और इसके विरोध में आवाज उठाने वाले संतों व समाज के लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

चिमनानी ने पं. प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान की निंदा करते हुए मांग की कि बघेल सनातन-प्रेमियों से माफी मांगें, अन्यथा कांग्रेस नेतृत्व कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने हमेशा सनातन परंपरा और धर्मांतरण के खिलाफ बोलने वालों को दबाने का प्रयास किया है।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का सनातन विरोधी रवैया वर्षों से जारी है और आज भी संतों, धार्मिक आस्थाओं और परंपराओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे समाज में वैमनस्य फैल रहा है।

Exit mobile version