रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशी चयन को लेकर पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर तंज कसा है। पोस्टर में भूपेश बघेल और दीपक बैज को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने हाथ जोड़कर दिखाया गया है, जबकि फूलोदेवी की “सोनिया सेवा” को उन पर भारी बताया गया है।
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि मुद्दा यह नहीं है कि किसकी चली, बल्कि अब राज्यसभा सांसदों को लोग पहचानने लगे हैं। दुर्ग में कथित अफीम खेती मामले पर उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि आरोपी भाजपा से जुड़ा है या नहीं।
धान खरीदी पर भूपेश बघेल के बयान पर चंद्राकर ने कहा कि इस मुद्दे पर टिप्पणी करने का उन्हें नैतिक अधिकार नहीं है, जबकि होली पर ज्यादा शराब बिक्री को उन्होंने सामाजिक बुराई बताया।

