Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: छत्तीसगढ़ में 6 से 14 अप्रैल तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

रायपुर। भाजपा 6 अप्रैल को अपना 47वां स्थापना दिवस मनाएगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ समेत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसका संयोजक यशवंत जैन को बनाया गया है।

समिति में रंजना साहू, जी वेंकटराव, शिवनाथ यादव, ऋतु चौरसिया और कमल गर्ग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसके तहत बूथ, मंडल और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

समिति को कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और सभी आयोजनों को व्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Exit mobile version