Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

एल्डरमैन नियुक्ति पर भाजपा में बवाल, जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मनेन्द्रगढ़। भरतपुर-सोनहत भाजपा में एल्डरमैन नियुक्तियों को लेकर कार्यकर्ताओं का असंतोष खुलकर सामने आया। जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मनेन्द्रगढ़ के सांस्कृतिक भवन के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एल्डरमैन नियुक्तियों में वर्षों से संगठन के लिए काम कर रहे स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है और सूची में बाहरी लोगों को जगह दी गई है। उन्होंने नियुक्तियों में पक्षपात और मनमानी का आरोप लगाते हुए सूची की समीक्षा की मांग की।

प्रदर्शन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा, पार्षद इरशाद अहमद, जितेंद्र गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। मामले पर जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले की प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।

Exit mobile version