Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

भाजयुमो भिलाई जिला मंडल सूची तकनीकी त्रुटियों के चलते स्थगित

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने जानकारी दी है कि भिलाई जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की हाल ही में जारी जिला मंडल सूची को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जारी सूची में कुछ गंभीर तकनीकी त्रुटियां सामने आई थीं, जिन्हें सुधारना जरूरी है। पार्टी की पारदर्शिता और संगठनात्मक मापदंडों को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

पाणिग्रही ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद जल्द ही नई और त्रुटिरहित सूची जारी की जाएगी।

Exit mobile version