सीसी सड़क की मांग पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों संग किया हाईवे जाम

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के मुड़ागांव में सीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-130C पर चक्काजाम किया। पुलिस ने करीब एक घंटे में प्रदर्शन समाप्त कर यातायात बहाल कराया।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से सड़क नहीं बनने के कारण बारिश में गांव कीचड़ से भर जाता है, जिससे एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी होती है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा भी गांव पहुंचे और सरकार के विकास दावों पर सवाल उठाए।

तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लेकर उनकी मांगें उच्च अधिकारियों तक भेजी जाएंगी।

You May Also Like

More From Author