छत्तीसगढ़ के दो जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कर तलाशी जारी

राजनांदगांव/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और बिलासपुर जिला न्यायालय को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी न्यायालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। एहतियातन दोनों न्यायालय परिसरों को तुरंत खाली करा लिया गया और वकीलों, कर्मचारियों व आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर बम स्क्वॉड द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन ने सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं। फिलहाल धमकी भेजने वाले की पहचान और ई-मेल की जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

You May Also Like

More From Author