Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बालोद कोर्ट और बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है।

धमकी मिलते ही पुलिस और प्रशासन तत्काल हरकत में आ गए। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में तैनात सभी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित सर्किट हाउस पहुंचाया गया, जबकि अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को भी परिसर से बाहर निकाल दिया गया। फिलहाल पूरे कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 25 फरवरी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद वहां भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। इसके अलावा राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर के न्यायालयों को भी पहले इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि जांच में अब तक ये धमकियां अफवाह ही साबित हुई हैं।

Exit mobile version