नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर बृजमोहन अग्रवाल नाराज, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

रायपुर। नकटी गांव में बेदखली और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में लोगों के घरों पर कार्रवाई करना पूरी तरह गलत है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बातचीत के बावजूद लोगों के घर तोड़े गए, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने दोहराया कि नकटी गांव के लोगों को नहीं हटाया जाना चाहिए और उनकी समस्याओं का मानवीय आधार पर समाधान निकाला जाए।

गौरतलब है कि माना स्थित नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए प्रशासन ने करीब 80 मकानों पर बुलडोजर चलाया था, जिसके बाद ग्रामीणों के विरोध और राजनीतिक बयानबाजी का दौर लगातार जारी है।

You May Also Like

More From Author