नक्सलवाद खत्म होने की ओर: बृजमोहन अग्रवाल ने मोदी-शाह को दी बधाई, विपक्ष पर साधा निशाना

रायपुर: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नक्सलवाद खत्म होने की दिशा में बढ़ते कदमों पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा।

मिडिल ईस्ट हालात पर विपक्ष की राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि देश को हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए और एकजुट होकर सामना करना चाहिए।

बस्तर में फोर्स तैनाती के खर्च पर कांग्रेस के सवालों पर उन्होंने कहा कि अब “ट्रिपल इंजन सरकार” काम कर रही है और जरूरत पड़ने पर केंद्र हर संभव मदद करेगा।

वहीं, अधिकारियों द्वारा गलत जानकारी देने के मामलों में उन्होंने सख्त कार्रवाई की बात कही और जनप्रतिनिधियों को सतर्क रहने की सलाह दी।

You May Also Like

More From Author