Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मांग, पुलिस कमिश्नरेट विस्तार और 660 रिक्त पद भरने पर जोर

रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर पुलिस कमिश्नरेट के विस्तार, रिक्त पदों पर भर्ती और संसाधन बढ़ाने की मांग की है।

उन्होंने सुझाव दिया कि माना एयरपोर्ट, डूमरतराई, कचना, सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र समेत नगर निगम के शहरी क्षेत्रों को कमिश्नरेट में शामिल किया जाए। सांसद ने बताया कि पुलिस बल में करीब 660 पद रिक्त हैं और बढ़ती आबादी के मुकाबले पुलिसकर्मियों की संख्या पर्याप्त नहीं है।

बृजमोहन अग्रवाल ने रिक्त पदों पर जल्द भर्ती, अन्य जिलों से 500 पुलिसकर्मियों की अस्थायी तैनाती, नए कार्यालय भवन और पर्याप्त सरकारी वाहन उपलब्ध कराने की भी मांग की है, ताकि राजधानी की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।

Exit mobile version