चिल्फी घाटी में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई

कवर्धा। जिले के चिल्फी घाटी क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई एसडीएम बोड़ला सागर सिंह की मौजूदगी में पुलिस और ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में ग्राम पंचायत चिल्फी द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसे लेकर हाल ही में ग्रामीणों ने गृह मंत्री विजय शर्मा से शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच की और अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया।

एसडीएम सागर सिंह ने बताया कि इदरीश नामक व्यक्ति शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर धार्मिक प्रतीक का निर्माण करा रहा था। पंचायत की ओर से कई बार नोटिस और अतिरिक्त समय दिए जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद प्रशासन, पुलिस और पंचायत की टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि उक्त भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा बिरसा मुंडा चौक के निर्माण का प्रस्ताव है और आगे यह भूमि पंचायत को सौंप दी जाएगी।

You May Also Like

More From Author