Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कैबिनेट सचिव ने ली राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

रायपुर। भारत सरकार के कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक ली। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय बढ़ाते हुए राष्ट्रीय महत्व की योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण एवं शिक्षा, अपार आईडी, आंगनबाड़ी प्रबंधन, आरोग्य मंदिर, आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम जनमन, पेंशन योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी नीति आयोग की राष्ट्रीय बैठक और एनटीए द्वारा आयोजित री-नीट परीक्षा की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील नवा रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आकांक्षी जिला कार्यक्रम और नियद नेल्लानार योजना के तहत किए गए कार्यों की विशेष सराहना की गई।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों के साथ सभी राज्यों के मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version