Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CAF जवान ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़: आज सुबह बीजापुर जिले के रामपुरम इलाके में CAF कैंप में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 15वीं डी कंपनी में तैनात एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल जवान को आनन-फानन में जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही CAF के आला अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जवान ने खुद को गोली क्यों मारी।

जवान का नाम मनोज दिनकर बताया जा रहा है। वह ग्राम भोगांव, जिला जांजगीर का रहने वाला है।

CAF कंपनी के सहायक सेनानी 15वीं बटालियन बीजापुर, डी.पी. बड़ा ने घटना की पुष्टि की है।

Exit mobile version