Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मिर्ची की बोरियों की आड़ में गांजा तस्करी, 2.20 करोड़ का गांजा जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 440.63 किलो गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने मामले में प्रयागराज निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल मिनी ट्रक को भी जब्त किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version