Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कोरबा में खड़ी कार में आग, दो युवक गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्री रोड पर बीती रात तीन युवकों ने खड़ी कार में आग लगा दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए।

जानकारी के अनुसार, कार एक व्यापारी की थी। दर्री रोड पर तीन युवक करीब 10 मिनट तक कार के आसपास मंडरा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने कार पर पेट्रोल छिड़का और दूसरा युवक माचिस से आग लगा दी।

आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग और कार मालिक मौके पर पहुंचे और मिलकर आग को बुझाने में सफल रहे। घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।

कोतवाली पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

blob:https://khabarmitan.com/30fab88d-414d-4fca-ac3b-29d56d028421

कोरबा में खड़ी कार में आग

Exit mobile version