Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप पर कांग्रेस का विरोध, प्रश्नावली में बदलाव की मांग

रायपुर। जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के मौजूदा प्रारूप पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता नाना भाऊ पटोले ने मौजूदा प्रश्नावली को खारिज करते हुए इसे संशोधित करने की मांग की है।

पटोले का कहना है कि जातियों की पहचान के लिए ओपन-एंडेड व्यवस्था के बजाय प्रमाणित जातियों की ड्रॉपडाउन सूची का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कांग्रेस के मुताबिक अलग-अलग क्षेत्रों में एक ही जाति के अलग नाम और वर्तनी दर्ज होने से आंकड़ों में विसंगति पैदा हो सकती है।

कांग्रेस ने मांग की है कि नई प्रश्नावली तैयार करने से पहले राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और आम लोगों से व्यापक चर्चा की जाए, ताकि जातिगत आंकड़े अधिक सटीक और उपयोगी हो सकें।

Exit mobile version