दुर्ग। अहिवारा क्षेत्र में पुलिस ने गौवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ट्रक में 32 गौवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था और उन्हें मुंगेली से नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा था।
सूचना के आधार पर नंदनी थाना पुलिस ने माटरा और खजरी गांव के बीच घेराबंदी कर ट्रक को रोका। लेकिन पुलिस को देखते ही ड्राइवर और सह-चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गौवंश को थाने लाकर चारा-पानी उपलब्ध कराया और पशु चिकित्सकों से उनका इलाज करवाया।
फिलहाल, नंदनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

