Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बीजापुर में CBI की बड़ी कार्रवाई, डाक विभाग के 4 कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बीजापुर। बीजापुर नगर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताज होटल में छापा मारा है। इस कार्रवाई में डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम ने गुरुवार रात करीब 8.30 बजे यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) शास्त्री कुमार पैंकरा के साथ मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं।

कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना से डाक विभाग सहित पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version