Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

खेल कोटा भर्ती घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-बिलासपुर रेल मंडल में छापेमारी

रायपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो Central Bureau of Investigation (CBI) ने खेल कोटे से जुड़ी भर्ती में कथित अनियमितताओं के मामले में शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल कार्यालयों में छापेमारी की। जांच के बाद दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, खेल कोटे से हुई नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी, दस्तावेजों में हेराफेरी और अयोग्य अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। सीबीआई टीम ने शनिवार सुबह डीआरएम कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू की।

कार्रवाई के दौरान बी. राजशेखर राव को दुर्ग स्थित उनके निवास से और रामा लक्ष्मी को रायपुर डीआरएम कार्यालय से हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों के ठिकानों से लाखों रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है।

माना जा रहा है कि इस मामले में सीबीआई आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे कर सकती है।

Exit mobile version