Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित, 7 और 8 अक्टूबर को आना था रायपुर

रायपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित कर दिया गया है। उन्हें निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आना था। आयोग ने दौरा स्थगित करने के पीछे फिलहाल “अपरिहार्य कारणों” का हवाला दिया है।

ज्ञानेश कुमार के दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली थीं। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा भी दिया गया था और सुरक्षा व प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाएं की गई थीं।

अब आयोग की ओर से दौरे की नई तारीख तय की जाएगी। संशोधित कार्यक्रम मिलने के बाद इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी।

Exit mobile version