छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 13वां दिन: इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। सदन में जंबूरी अनियमितता और स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का मामला उठेगा, जिस पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।

आज के सत्र में शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav समेत मंत्री Lakhan Lal Dewangan और Arun Sao सदस्यों के सवालों के जवाब देंगे।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत भानुप्रतापपुर वन मंडल में अवैध पेड़ कटाई और भारी वाहनों के संचालन का मुद्दा उठेगा, जिसे भाजपा विधायक Vikram Usendi सदन में रखेंगे।

इसके अलावा तकनीकी शिक्षा में अनियमितताओं को लेकर भी चर्चा होगी। विधायक Rikesh Sen, Sushant Shukla, Motilal Sahu और Indrashah Mandavi अपनी याचिकाएं पेश करेंगे। सत्र के दौरान चार संशोधन विधेयकों को भी पारित किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author