Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आठवां दिन आज, आयुष्मान कार्ड और रासायनिक अपशिष्ट का मुद्दा उठेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। आज सदन की कार्यवाही के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और लखनलाल देवांगन विधायकों के सवालों का जवाब देंगे।

इसके अलावा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन और लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े दस्तावेज और पत्र सदन के पटल पर रखेंगे।

सत्र के दौरान आयुष्मान कार्ड से जुड़े मुद्दे को लेकर विधायक कविता प्राण लहरे स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी। वहीं रासायनिक अपशिष्ट पदार्थों के विषय को भी सदन में उठाया जाएगा, जिस पर विधायक अनुज शर्मा पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी का ध्यान दिलाएंगे।

साथ ही विधायक लखेश्वर बघेल, राघवेंद्र सिंह और हर्षिता बघेल सदन में याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम और लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों की अनुदान मांगों पर भी विधानसभा में चर्चा होने की संभावना है।

Exit mobile version