छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: आज 9वें दिन जर्जर सड़क और किसान मुद्दों पर ध्यानाकर्षण

CG Assembly Budget Session:
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विधायकों के सवालों का जवाब देंगे।

सत्र के दौरान मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब और ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। वहीं आज दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए जाएंगे। विधायक पुन्नू लाल मोहले जर्जर सड़कों के मुद्दे को उठाएंगे, जबकि विधायक चातुरी नंद और लखेश्वर बघेल कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।

इसके अलावा विधायक दिलीप लहरिया, सावित्री मंडावी, ललित चंद्राकर और इंद्रशाह मंडावी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। साथ ही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्याम बिहारी जायसवाल, लखन लाल देवांगन और टंक राम वर्मा के विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author