CG BJP Meeting : महापौर प्रत्याशियों पर भाजपा चुनाव समिति लगाएगी मुहर

रायपुर। निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों के चयन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक कल, शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे।

महापौर प्रत्याशियों पर होगी चर्चा
बैठक में महापौर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया संभागीय समिति और प्रदेश समिति के अनुमोदन के बाद पूरी होगी। भाजपा चुनाव समिति प्रत्याशियों पर अंतिम निर्णय लेगी।

25 जनवरी तक प्रत्याशी घोषित होने की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, नगर पालिका और पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशियों का ऐलान 25 जनवरी तक हो सकता है। इस बैठक के जरिए भाजपा आगामी चुनाव के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने की तैयारी में है।

You May Also Like

More From Author