रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज 12वीं मुख्य परीक्षा-2024 के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परिणाम घोषित कर दिए हैं। पुनर्गणना में 153 और पुनर्मूल्यांकन में 4,284 छात्रों के अंकों में बदलाव हुआ है।
CGBSE सचिव के अनुसार, पुनर्गणना के लिए कुल 1,084 और पुनर्मूल्यांकन के लिए कुल 9,876 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस प्रकार, कुल 10,960 आवेदनों में से 4,437 छात्रों के अंकों में बदलाव किया गया है।
पुनर्मूल्यांकन परिणाम CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध हैं।
यहां देखें रिजल्ट :
https://vidia.cgbse.nic.in/result/24hrrt.aspx

