अंबिकापुर/जगदलपुर।छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और जगदलपुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर खाली करा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, कोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर सुबह एक संदिग्ध मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोनों न्यायालयों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले बिलासपुर और राजनांदगांव के जिला न्यायालयों को भी इसी तरह की बम धमकी ई-मेल मिल चुकी है।

