रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार 4 फरवरी को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में सुबह करीब 11 बजे होगी। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
इससे पहले 21 जनवरी की कैबिनेट बैठक में सरकार ने कई बड़े निर्णय लिए थे। इसमें वित्तीय वर्ष 2026–27 की आबकारी नीति को मंजूरी दी गई। नवा रायपुर अटल नगर में SVKM को नरसी मोंजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना के लिए सेक्टर-18 में 40 एकड़ भूमि 90 वर्ष की लीज पर देने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा नवा रायपुर में चार नए उद्यमिता केंद्र स्थापित करने के लिए STPI के साथ एमओयू को स्वीकृति दी गई, जिससे आईटी, स्टार्ट-अप और तकनीकी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्रदेश के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में लैब सुविधाओं को सुदृढ़ कर जांच सेवाओं की गुणवत्ता और संख्या बढ़ाने के निर्णय भी लिए गए।