रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 13 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए अलग-अलग जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ किया है। तबादले से संबंधित आदेश विभाग की ओर से जारी किया गया है।
जारी सूची के मुताबिक जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। कुछ अधिकारियों को संभागीय कार्यालयों और समग्र शिक्षा से जुड़े पदों की जिम्मेदारी भी दी गई है।
इस फेरबदल के तहत राजेश सिंह को सरगुजा संभाग और अश्वनी भारद्वाज को बिलासपुर संभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ए.के. सिन्हा को सूरजपुर, मनोहर प्रताप सिंह को जांजगीर-चांपा, जगजीत धीर को दुर्ग और संदीप कुमार पांडे को बिलासपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

