Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

करोड़ों की कथित वित्तीय अनियमितता के बीच DEO हटाए गए, नरेंद्र कुमार निरापुरे को मिली जिम्मेदारी

रायपुर। बलरामपुर जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ी करीब 4.5 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता के मामले के बीच प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव को पद से हटा दिया गया है। शासन के आदेश के बाद उन्हें उनके मूल पद पर भेज दिया गया है। वहीं नरेंद्र कुमार निरापुरे को नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मनीराम यादव के कार्यकाल से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की जांच के बाद रिपोर्ट शासन तक पहुंची थी। इसके बाद यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मामले में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए जारी राशि से हुई खरीदी और उससे जुड़े लेन-देन में अनियमितता के आरोप सामने आए थे।

वहीं नरेंद्र कुमार निरापुरे इससे पहले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कोराचा स्थित शासकीय हाई स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें बलरामपुर-रामानुजगंज के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

मनीराम यादव के कार्यकाल से जुड़े मामले में जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अब आगे की कार्रवाई पर नजर है।

Exit mobile version