Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA केके चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, दस्तावेजों की जांच

भिलाई। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार सुबह ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक (PA) केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार करीब आठ अधिकारियों की टीम दो वाहनों से मौके पर पहुंची और घर के अंदर दस्तावेजों की जांच शुरू की। सुरक्षा के लिए जवान भी तैनात किए गए हैं।

फिलहाल ED की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चंद्रवंशी के आवास पर यह कार्रवाई किस मामले के सिलसिले में की जा रही है। टीम की जांच जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

इधर, सिकोल भांटा इलाके में रिटायर्ड पटवारी कमलेश राजपूत के आवास पर भी ED की टीम के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। यहां भी अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की पड़ताल किए जाने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version